आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन बनाने वाली 5 टीमें, लिस्ट में बड़ा फेरबदल

आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम ने एक बड़े रिकॉर्ड के मामले में सीएसके की टीम की बराबरी कर ली है। ये रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन बनाने का है।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन बनाने वाली 5 टीमें, लिस्ट में बड़ा फेरबदल

आईपीएल में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आए दिन इस लीग में कोई ना कोई ऐसा कारनामा होता है जिससे हर कोई हैरान हो जाता है। आरसीबी की टीम ने भी शुक्रवार को एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा बार किसी टीम के सबसे ज्यादा 200 रन का। इस मामले में आरसीबी ने सीएसके की बराबरी की है। इस लिस्ट में हम टॉप 5 टीमों की बात करने वाले हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु– 37 बार

 

बेंगलुरु की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। चिन्नास्वामी स्टेडियम का छोटा मैदान और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इस टीम को 37 बार 200 का आंकड़ा पार करने में मदद की है। आईपीएल 2026 के हालिया मैचों के बाद आरसीबी ने अपनी बादशाहत फिर से साबित की है।

चेन्नई सुपर किंग्स– 37 बार

 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने निरंतरता की नई मिसाल पेश की। सीएसके भी 37 बार 200 प्लस रन बनाकर आरसीबी के साथ टॉप पर बनी हुई है। अब ये टीम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भी ऐसा ही कुछ दोहराने की कोशिश कर रही है, जो इस टीम ने धोनी की कप्तानी में किया है।

पंजाब किंग्स– 33 बार

 

भले ही पंजाब किंग्स ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन बड़े स्कोर बनाने के मामले में यह टीम हमेशा आगे रही है। क्रिस गेल से लेकर शिखर धवन तक, कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने इस टीम के लिए 33 बार 200+ रन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अब टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसा कर रही है।

मुंबई इंडियंस – 32 बा

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिचों का पूरा फायदा उठाती है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों के दम पर टीम ने अब तक 32 बार 200 का जादुई आंकड़ा छुआ है।

कोलकाता नाइट राइडर्स– 30 बार

 

केकेआर की टीम इस सूची में पांचवें स्थान पर है। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे पावर-हिटर्स की बदौलत कोलकाता ने कई बार बड़े लक्ष्य खड़े किए हैं। आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके नाम कुल 30 बार 200+ स्कोर दर्ज हो चुके हैं।