भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े जनसंपर्क करने पहुंची दूरस्थ क्षेत्र 

भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े जनसंपर्क करने पहुंची दूरस्थ क्षेत्र 

भटगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े जनसंपर्क करने पहुंची दूरस्थ क्षेत्र 

रोहित यादव / सूरजपुर - जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े गांव-गांव पहुंचकर जनसम्पर्क कर रही हैं। इसी क्रम में भटगांव विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में गुरुवार को जनसंपर्क किया गया. जनता विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में लक्ष्मी राजवाड़े का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं।टिकट मिलते ही भाजपा प्रत्याशी के द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार बीजेपी सरकार के साथ। लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी मंडल के ग्राम पंचायत कुप्पी, कर्री, गंगापुर, धरसेड़ी, रामपुर, आनंदपुर, भवंरखोह, चपदा व इंदरपुर में पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाएं के बारे में बताया और भूपेश सरकार पर निशाना साधा। भटगांव की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहें हैं.

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा मंडल ओड़गी अध्यक्ष राजेश तिवारी,भाजपा महिला मोर्चा, युवामोर्चा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजजा मोर्चा ,अजा मोर्चा के जिला, मंडल के पदाधिकारी और विधानसभा विस्तारक तथा शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे.