स्विस अधिकारीयों ने जब्त किए अडानी समूह के 2600 करोड़

स्विस अधिकारीयों ने जब्त किए अडानी समूह के 2600 करोड़

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह पर नया आरोप लगाया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी ने दावा किया है कि कई स्विस बैंकों में जमा अदाणी समूह के करीब 31 करोड़ डॉलर (करीब 2600 करोड़ रुपये) को वहां के अधिकारियों ने फ्रीज कर दिया है।


हिंडनबर्ग का दावा है कि यह कार्रवाई अदाणी के खिलाफ वहां चल रही मनी लॉन्ड्रिंग व जालसाजी के मामलों की जांच के तहत की गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा किया।

अमेरिकी कंपनी ने लिखा, स्विस अधिकारियों ने अदाणी समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और शेयर जालसाजी के आरोपों की जांच के तहत छह स्विस बैंक खातों में जमा 31 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम फ्रीज कर दी है। हिंडनबर्ग ने इस दावे के पीछे हाल ही में जारी स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रिकॉर्ड का हवाला दिया। स्विस मीडिया के हवाले से हिंडनबर्ग ने कहा, स्विस अभियोजकों ने बताया है कि कैसे अदाणी के एक सहयोगी ने बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा के संदिग्ध फंडों में निवेश किया था।