ऋषि सुनक हुए सत्ता से बाहर, ब्रिटेन में अबकी बार 400 पार
ब्रिटेन में अबकी बार 400 पार, ऋषि सुनक सत्ता से बाहर, किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 405 सीटें
ब्रिटेन चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती जारी है. एग्जिट पोल के अनुरूप मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. अब तक के नतीजों में लेबर पार्टी 405 सीटें जीत चुकी हैं जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 111 सीटें ही जीत पाई है. 650 में से 624 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है.

