चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी निरंतर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कर रही है सराहनीय कार्य

चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस
चित्रांश किड्स एकेडमी में नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित
चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

सुल्तानपुर : आज के बच्चे कल का भविष्य है बच्चों में देश प्रेम की भावना पढ़ाई के साथ-साथ जागृत करने के लिए चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी निरंतर प्रयास कर रही है। जिले के कादीपुर में चित्रांश स्मार्ट किड्स एकेडमी ने 76 व स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। अमित श्रीवास्तव वीरू प्रधान रानीपुर कायस्थ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ किया गया। अकैडमी के बच्चों ने देश भक्ति गीत से अभिभावकों व अतिथियों को मनमोहक किया और देश भक्ति नाटक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। और बच्चों को शिक्षकों का अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार श्याम चंद्र श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि नरेंद्र श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव जी रहे।

संस्थान की डायरेक्टर निष्ठा श्रीवास्तव ने सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों अतिथियों एवम अभिभावकों का प्रेम पूर्वक स्वागत किया ।

कार्यक्रम में विनय कुमार श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव , तरुणेश श्रीवास्तव ,अमित चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।