राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनवाईके का भव्य आयोजन
युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज धम्मौर में हुए भव्य आयोजन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनवाईके का भव्य आयोज
सुल्तानपुर। युवा प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का जनपद स्तरीय आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वधान में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज धम्मौर में किया गया, दिन भर चले इस आयोजन में नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से युवाओं के बीच किया गया, प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा सुबह से ही उत्साहित दिखे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 1985 के विजेता श्री सत्यनाथ पाठक रहे जिन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रकट किए, कार्यक्रम समन्वय आशुतोष मिश्र ने विषय प्रवर्तन करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवा पीढ़ी के लिए अप्रतिम प्रेरणा का स्रोत बताया, उन्होंने कहा कि विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में सनातन व्यवस्था पर दिया गया स्वामी जी का भाषण ही वसुधैव कुटुंबकम की सार्वभौम व्यवस्था का मूल मंत्र है, कार्यक्रम में राणा प्रताप पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से युवा सप्ताह के दौरान यातायात व्यवस्था में योगदान देने के लिए यहां सांकेतिक रूप से रवाना किया गया, कार्यक्रम को जिला स्तर पर हुई माई भारत-विकसित भारत @2047 भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेता उत्कर्ष सिंह ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार की छात्राओं सहित युवा उत्सव की विजेता जन्नत और टीम द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, इस अवसर पर प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या कुमुदलता सिंह, वरिष्ठ अध्यापक अमरनाथ शुक्ला, गीता सिंह, मधुबाला शर्मा सहित सत्यम चौरसिया (मीडिया), अभिनव दुबे (सोशल नेटवर्किंग) आदि व्यवस्था में लगे रहे |_

