NEET परीक्षा के खिलाफ चेन्नई में स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यकर्ता कर रहे विरोध प्रदर्शन
नीट परीक्षा का विरोध जताते हुए चेन्नई में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता शास्त्री भवन के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे थे. यहां सीबीआई समेत कई केंद्रीय सरकारी कार्यालयों की मौजूदगी के कारण कड़ी सुरक्षा रहती है. इसके बावजूद मंगलवार को कार्यकर्ता हाथ में बैनर लिए नारे लगा रहे थे कि परीक्षा रद्द होनी चाहिए. कार्यकर्ताओं ने परिसर के अंदर जाने की कोशिश भी की, लेकिन तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

