एकादशी पर हुई पारिजात जी की महाआरती
कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी को पारिजात धाम पर महाआरती का आयोजन किया जाता है।
एकादशी पर हुई पारिजात जी की महाआरती
सुल्तानपुर । रविवार को जिला उद्योग परिसर स्थित कल्पवृक्ष पारिजात धाम पर एकादशी पर हुई महाआरती आरती के मुख्य यजमान नीलू सिंह वा संगीता सिंह रही। श्रद्धालुओं ने पूरे परिसर में दीपक जलाकर दीपों से किया रोशन ।आरती का आयोजन प्रत्येक एकादशी को कल्पवृक्ष सेवा समिति द्वारा किया जाता है।
आरती में राकेश सिंह दद्दू,अंकित श्रीवास्तव, सत्यम चौरसिया, आशीश , दुर्गा प्रसाद,दिलीप सिंह,गोकुल, रवि त्रिपाठी, अशुतोष पाठक, अनिल सिंह, उमेश जायसवाल,रीमा सिंह,पूनम, गूंजा अग्रहरी , आदि सदस्य वा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

