मंदिर के दान पत्र से करोड़ों रुपये लेकर पुजारी फरार
मथुरा के गोवर्धन में मंदिर में दान आई एक करोड़ नौ लाख रुपये की राशि लेकर सेवायत (पुजारी) फरार हो गया. वह पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकला था, लेकिन फिर वह न बैंक पहुंचा और न ही मंदिर वापस लौटकर आया. पुजारी का फोन बंद आ रहा है. मंदिर प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, उसके बाद से गोवर्धन पुलिस और मंदिर प्रशासन गायब पुजारी की तलाश में जुटा था.

