नवोदय विद्यालय में एलआईसी ने किया वृक्षारोपण
गुना। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा पौधा/ वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे अभियान "प्लांट ए लाइफ " के तहत अभियान को आगे ले जाते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस , बजरंगढ़ में पौधा रोपण किया गया । इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विकास अधिकारी एवं, अभिकर्ता साथियों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे । इनके द्वारा बड़े उत्साह के साथ नवोदय कैंपस में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के " प्लांट ए लाइव" कार्यक्रम के अंतर्गत और अधिक पौधे लगाए जाने एवं प्रत्येक पौधे को एक जीवन के बराबर बताया । जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अविनाश मिश्रा द्वारा भी पौधे लगाए जाने की उपयोगिता के बारे में बताया । उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक पौधा पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी होता है और यह सभी जीव जंतुओं के लिए जीवनदायिनी वायु को प्रदान करता है । इस कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के साथी प्रदीप फाल्के योगेंद्र सिंह राणा, पूरन लाल प्रजापति, राधेश्याम गौड़, शहजाद खान , जगमोहन सिंह रावत, राजेश देलवार , सुनील सेन एवं अभिकर्ता साथी जितेंद्र रघुवंशी , अनिल श्रीवास्तव , एवं सुनील अग्रवाल, संजय सेलर उपस्थित रहे ।

