जयपुर राजस्थान: भाजपा विधायक निकले गंदा लेकर, मांस की दुकानों को प्रतिबंध करने की माँग, राजस्थान में नॉन वेज को लेकर नया विवाद।
राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद नॉनवेज पर हंगामा शुरू हो गया है। जीत के 24 घंटे के भीतर भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मांस को दुकानों को बंद कराने का 'ठेका' ले लिया है।
जयपुर राजस्थान: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नॉनवेज पर हंगामा शुरू हो गया है। जीत के 24 घंटे के भीतर भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मांस को दुकानों को बंद कराने का 'ठेका' ले लिया है। अधिकारियों को फोन पर मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश देने के बाद आचार्य खुद अब लाइसेंस मांगने पहुंच गए। जयपुर के हवामहल सीट से चुनाव जीतने वाले बालमुकुंद का एक और वीडियो वायरल हो गया है।
सोमवार को बालमुकुंद समर्थकों की भीड़ लेकर एक मांसाहारी होटल पर पहुंच गए। यहां वह लाइसेंस दिखाने की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस और प्राशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बालमुकुंद अधिकारियों को फटकार लगाते दिख रहे हैं। वह एक अधिकारी से कहते हैं कि वह होटल का लाइसेंस चेक करें। इस दौरान वहां काफी हंगामा हुआ। विधायक के समर्थकों में एक गदाधारी भी साथ था।
भगवाधारी बालमुकुंद आचार्य ने जयपुर के हवामहल सीट पर 600 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को हराया है। इससे पहले बालमुकुंद का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक अधिकारी को फोन पर आदेश दे रहे हैं कि सड़कों पर नॉनवेज की बिक्री बंद की जाए। उन्होंने नॉनवेज बेचने वाले सभी ठेलों को हटाने का आदेश दिया।
बालमुकुंद आचार्य जयपुर की बालाजी हाथोज धाम के महंत हैं। वह हिंदुत्ववादी अजेंडों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। जयपुर के परकोटा क्षेत्र में उन्होंने तोड़े गए मंदिरों को दोबारा बनाने का संकल्प लिया था। बालमुकुंद ने चुनाव में नारा दिया था, 'इस बार हवामहल से ही चलेगी भाजपा की हवा, अत्याचारी,दुष्टाचारियो पर चलेगी गदा।

