इज़राइल फलस्तीन युद्ध : इज़राइल में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित वापस भारत लाने के लिए सरकार ने “ऑपरेशन अजय” की शुरुआत की।
Israel Palestine War
इज़राइल फलस्तीन युद्ध: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग चल रही है, इस बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को वहां से निकाल लिया है। भारत ने भी इजरायल में रह रहे भारतीयों की देश वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत पहली फ्लाइट गुरुवार को रवाना होगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी के हवाले से कहा कि इजरायल में 20 हजार से अधिक भारतीय हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' लॉन्च किया जा रहा है, स्पेशल चार्टर फ्लाइट और दूसरे इंतजाम किए जा रहे हैं, सरकार विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

