सामरी विधानसभा के चांदो क्षेत्र में मितानीन बहनों साथ ग्राम मड़वा में चर्चा - अंकुश सिंह

सामरी विधानसभा के चांदो क्षेत्र में मितानीन बहनों साथ ग्राम मड़वा में चर्चा - अंकुश सिंह

सामरी विधानसभा के चांदो क्षेत्र में मितानीन बहनों साथ ग्राम मड़वा में चर्चा - अंकुश सिंह

बलरामपुर:- ज़िला पंचायत अंकुश सिंह के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज सामरी विधानसभा के चांदो क्षेत्र में मितानीन बहनों के साथ ग्राम मड़वा में चर्चा किया गया। बहनों के द्वारा राशनकार्ड के बारे में समय बताया गया। साथ ही साथ पेंशन की समस्या के बारे में भी ज़िला पंचायत सदस्य को बताया गया। जिसके बारे में तत्काल ज़िला पंचायत सदस्य द्वारा फ़ूड अधिकारी और जनपद पंचायत के सीइओ को फ़ोन लगा कर सूचित किया गया साथ ही तत्काल निराकरण को कहाँ गया।

साथ ही साथ रास्ते में गाँव के लोगों को धान की रोपाई करते देखते हुए ज़िला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह अपने आप को रोक नहीं सके और किसानों के बीच जाकर ट्रेक्टर चलाया और धान की रुपाई की। साथ ही सामरी क्षेत्र में अच्छी फसल के लिये ग्रामीणों को बधाई के साथ अच्छी फसल की कामना किए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता , अमर दयाल यादव , रमेश भगत , दिलमन मिंज , नन्हेलाल लकड़ा, संतोष यादव , संकेंद्र टोप्पो, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।।