क्षेत्र में एक बार फिर देखा गया बाघ, लोगों ने कहा - द टाइगर इज़ बैक

क्षेत्र में एक बार फिर देखा गया बाघ, लोगों ने कहा - द टाइगर इज़ बैक

क्षेत्र में एक बार फिर देखा गया बाघ, लोगों ने कहा - द टाइगर इज़ बैक

कुछ ही महीने पहले बाघ ने दो व्यक्तियों की ले ली थी जान

रोहित यादव / सूरजपुर :-जिले के ओड़गी क्षेत्र में फिर से एक बार बाघ को देखा गया है. यह पूरा मामला ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत पालदलौनी जंगल का बताया जा रहा है. बाघ को राहगीरों ने रविवार देर शाम लगभग 9 बजे पालदलौनी के जंगल में देखा. जिसे देखते ही कार में सवार व्यक्तियों ने मोबाइल के कैमरे पर विडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिससे वन विभाग हरकत में आते हुए उस स्थल पर पहुंचा और उस रास्ते पर आने जाने वालों को सावधानी पूर्वक सफर करने हेतु हिदायत दिया गया. हालांकि क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को देखते ही कहा - द टाइगर इज़ बैक. क्षेत्र के लोगों इसे इसीलिए कहा क्योंकि कुछ ही महीने पूर्व क्षेत्र में बाघ के हमले से दो व्यक्तियों की जान चली गई थी और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था. ऐसे में एक बार फिर बाघ की आहट से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस विडियो या फोटो पर वास्तव में बाघ ही या अन्य जंगली जानवर था उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.