गाजियाबाद के रेलवे जज की बाइक चोरी पुरानी पार्किंग में खड़ी करके गए थे ऑफिस, शाम 6 बजे घर के लिए निकले तो पार्किंग से बाइक गायब थी।

गाजियाबाद के रेलवे जज की बाइक चोरी पुरानी पार्किंग में खड़ी करके गए थे ऑफिस, शाम 6 बजे घर के लिए निकले तो पार्किंग से बाइक गायब थी।

गाजियाबाद में रेलवे के जज की रॉयल इन्फील्ड मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन की पुरानी पार्किंग से चोरी हो गई। जज ने इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस और जीआरपी की टीमें CCTV कैमरों के जरिये चोर की तलाश में जुट गई है|

उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले गाजियाबाद में सुधांशु शेखर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) हैं। कोतवाली में दी गई शिकायत में सुधांशु शेखर ने बताया, 26 सितंबर को सुबह मैं अपने घर जज कम्पाउंड से कार्यालय के लिए चला। रॉयल इन्फील्ड मोटरसाइकिल पर मेरे साथ कांस्टेबल हरीश कुमार थे। रेलवे स्टेशन सिटी साइड पर एटीएम के पीछे वाली पुरानी पार्किंग में बाइक खड़ी करके मैं ऑफिस में चला गया। शाम करीब 6 बजे जब मैं कार्यालय से घर जाने के लिए निकला तो पार्किंग में बाइक मौजूद नहीं थी। उसे किसी ने चोरी कर लिया है।

कोतवाली पुलिस इस सूचना पर तुरंत सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पार्किंग वालों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अभी तक कोई भी संदिग्ध फुटेज में नहीं दिखा है। पुलिस जांच में पता चला कि रेलवे मजिस्ट्रेट ने जहां पर बाइक खड़ी की थी, वो पहले कभी पार्किंग हुआ करती थी। अब रेलवे स्टेशन सौंदर्यकरण का काम शुरू होने के बाद वहां पर पार्किंग खत्म कर दी गई है। यहां पर सिर्फ रेलवे मजिस्ट्रेट ही अपनी बाइक खड़ी किया करते थे। ऐसे में यहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है।