हिना ने पूरी तरह से मुंडवाए अपने बाल टोपी से सिर ढके नजर आई एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दे रही हैं. हिना ब्रेस्ट कैंसर के तीसरी स्टेज मे हैं. एक्ट्रेस का मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. शॉर्ट हेयर कराने के बाद अब हिना खान ने अपने पूरी तरह से बाल मुंडवा लिए है. हाल ही में एक्ट्रेस ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मुंडवाए हुए बालों को दिखाया है. साथ ही फैंस के साथ अपना स्किन रूटीन भी शेयर किया है.

