चैंपियंस ट्रॉफी पर टीम इंडिया को लेकर हो गया फैसला?
चैपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. इसको लेकर पाकिस्तान ने तैयारी भी शुरू कर दी है. लेकिन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात के संकेत दे दिए हैं. लिहाजा पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है. अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई तो यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है. भारत के मुकाबले श्रीलंका या यूएई में आयोजित हो सकते हैं.
दरअसल हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के मुद्दे पर बोल रहे थे. उन्होंने इस दौरान कहा कि जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है तब तक पाकिस्तान से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. लिहाजा इस बात से संकेत मिलते हैं कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. हालांकि इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आयी है.

