जेंडर विवाद के बीच इमान खेलीफ ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड

जेंडर विवाद के बीच इमान खेलीफ ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड

'जेंडर विवाद' के बीच अल्जीरिया की महिला बॉक्सर ईमान खेलिफ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. ईमान खेलीफ ने वुमेंस 66 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया है. अल्जीरिया की महिला बॉक्सर जेंडर विवाद को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं. ईमान खलीफा पर यहां तक बायोलॉजिकल मेल होने का भी आरोप लगाया गया. ईमान ने चीन की यांग लियू के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता.