'वहां अपना टाइम बर्बाद मत करो', हरभजन ने PAK कोच को दी सलहा

'वहां अपना टाइम बर्बाद मत करो', हरभजन ने PAK कोच को दी सलहा

हरभजन सिंह इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. अब वह पाकिस्तानी कोच को सलाह देने के लिए सुर्खियों में आ गए हैं. भज्जी ने पाक कोच को सलाह देते हुए कहा कि आप वहां अपना टाइम बर्बाद मत करिए और भारत आ जाइए. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने गैरी कर्स्टन को कोच बनाया था. कर्स्टन की कोचिंग में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा, जिसके बाद उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तान टीम में एकता नहीं है.