ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़की को दी नौकरी

ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़की को दी नौकरी

ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़की को नौकरी देकर मिसाल कायम की है. डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक गुणसूत्र (क्रोमोसोम) 21 से जुड़ी समस्या है, जिससे (बच्चे की) विकास की गति पर असर पड़ता है. साथ ही, बौद्धिक विकास में देरी होती है. एयरलाइन ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़की एले सेयर्स की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, 'आज वह गर्व से अपनी वर्दी पहनेंगी और हर व्यक्ति की विशिष्टता को बेहतर ढंग से समझने में दुनिया की मदद करेंगी.'