राहुल गांधी तैयारी करके झूठ बोलते हैं... कांग्रेस नेता के 'वोट चोरी' वाले आरोपों पर बीजेपी का करारा पलटवार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी तैयारी करके झूठ बोलते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के कर्मचारियों को धमकाने की कोशिश की। जानिए बीजेपी नेता ने क्या कहा।
भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने एक दिन पहले ही चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' को लेकर गंभीर आरोप लगाए। इसे लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर अटैक किया है। दिग्गज बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस नेता के 'एटम बम' वाले कमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा अहंकार से भरी हुई थी। उन्होंने चुनाव आयोग के कर्मचारियों को धमकी देने की कोशिश की।
संवैधानिक संस्थाओं को धमकाना गलत- भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को धमकाना गलत है। राहुल गांधी तैयारी करके झूठ बोलते हैं। उन्होंने दावा किया कांग्रेस या उनके सहयोगी दलों ने उन्हीं सीटों पर जीत दर्ज की, जहां वोटर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिला। भूपेंद्र यादव ने कई सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां वोट बढ़े, वहां ही कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
राहुल गांधी पर बीजेपी का करारा पलटवार
बीजेपी नेता ने कहा कि इस देश में सेना के गौरव पर कोई अटैक करते हैं तो वो राहुल गांधी हैं। सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी सबके सामने है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उल्टा-सीधा बोलते हैं। इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, न्यायपालिका, जो स्वायत्त संस्थाएं हैं। ऐसे में संविधान का पालन करने वालों का कर्तव्य है कि वो संवैधानिक संस्थाओं को लेकर अहंकार वाली या धमकाने वाली भाषा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
#thebharatnews

