मसूदा ब्यावर
विधानसभा आम चुनाव नामांकन के अन्तिम दिन प्रत्याशियों ने रैलियों व जुलूसों के साथ अपना नामांकन फार्म रिटर्निंग अधिकारी भरतराज गुर्जर के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक 76 आवेदको ने उपखंड कार्यालय से आवेदन प्राप्त किए। जिसमे से 25 जनों ने 29 आवेदन पत्र दाखिल किए। जिसमें से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह कानावत, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से सचिन सांखला, निर्दलीय सुनील कावड़िया, ब्रह्मदेव कुमावत ने निर्दलीय, बच्चू सिंह बैसला ने भाजपा,जसवीर सिंह ने निर्दलीय, वाजिद खान ने बसपा, गोविंद गुर्जर, अनिता मेवाड़ा ने भाजपा, ऋतु चौहान ने भाजपा, वर्तमान मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड़ ने भाजपा, सुरेंद्र सिंह निर्दलीय, गजानन्द, रामदेव सहित प्रत्याशियों ने अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।