*उमेश त्रिपाठी आप के बने प्रदेश संयुक्त सचिव आप ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा किया*
मऊगंज- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की जिसमें उमेश त्रिपाठी को पार्टी ने प्रदेश संयुक्त सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।उमेश त्रिपाठी ने एक साल पहले आप की सदस्यता ग्रहण की थी।तब से लेकर लगातार पार्टी के विस्तार के लिए जिले से लेकर प्रदेश तक सक्रिय हैं।अब उन्हें नई जिम्मेदारी देकर कद बढ़ाया गया है।उमेश त्रिपाठी के अलावा अभिमन्यू देव सिंह,सतीश शर्मा को भी संयुक्त सचिव एवं संजय सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।इसके अलावा अलग-अलग प्रकोष्ठों की भी घोषणा की गई।
श्री त्रिपाठी की नियुक्ति पर जीवनलाल शुक्ला,शिवशंकर गौतम,अयोध्या प्रसाद मिश्रा,रामखेलावन मिश्रा, केशरी पाण्डेय,डा.रामचंद्र मिश्रा,बृजेन्द्र द्विवेदी,शिवबदन साकेत,रामनाथ कोरी,रमाकांत यादव,सुदामा लाल यादव ,सुनील सिंह,हरिशंकर शुक्ल,राकेश गौतम,ललित बिहारी मिश्रा,महेंद्र शुक्ला, शीतला यादव,रामानंद गौतम,हीरामणि तिवारी,संतशरण मिश्रा,राजेश वर्मा,सुनील कुशवाहा,लवकुश शुक्ला, राजनीश उपाध्याय,दयाशंकर चतुर्वेदी,विजय शंकर शुक्ल,रामभुवन मिश्रा,रामबहोर जायसवाल,संतोष साकेत,रामसकल तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

