36 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के सहित दो अभियुक्तों को धोलापानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिलीप सेन ,प्रतापगढ़
9001409072
36 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के सहित दो अभियुक्तों को धोलापानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाना पुलिस ने 36 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया हे। थानाधिकारी लक्ष्मण लाल ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना घोलापानी थानाधिकारी लक्ष्मण लाल के नेतृत्व में 36 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । थानाधिकारी मय जाप्ता के कल्याणपुरा तिराहा पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की दौराने नाकाबन्दी एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति सवार आते नजर आये जो नजदीक आने पर अचानक सामने पुलिस को देख कर मोटर साईकिल को मोडने का प्रयास करने लगे जिस पर जाप्ते द्वारा घेरा देकर पकड़ा गया। दोनों व्यक्तियों के बीच सीट पर एक काले रंग का कटटा व एक केसरिया रंग के कपड़े का बड़ा झोला रखा मिला। मोटर साईकिल पर सवार दोनों ही व्यक्तियों का नाम पता व जाप्ते को देख कर भागने का प्रयास करने का कारण पुछा तो सन्तोषप्रद जवाब नहीं दिया। उनके कब्जेशुदा एक काले रंग का कटटा व एक केसरिया रंग के कपड़े का बड़ा झोले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण आशंका होने से मौके पर उनसे उनका नाम पता पूछा। जिस पर मोटर साईकिल चालक ने अपना नाम कमलेश पिता खेमराज मीणा , नानालाल पिता रतनलाल मीणा निवासी भोपतपुरा थाना जीरन म० प्रo का होना बताया। उनके कब्जेशुदा काले रंग का कटटे व केसरिया रंग के कपड़े के बड़े झोले में क्या भरा है पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। अवैध वस्तु होने की पूरी सम्भावना होने से मोटर साईकिल से नीचे उतार कर खोल कर देखे तो उनमें अफीम का अधकुचला डोडाचूरा भरा होना पाया गया जिसका तौल किया तो कुल वजन 36 किलो 600 ग्राम होना पाया कमलेश मीणा व नानूराम मीणा के कब्जे से बरामदा अवैध डोडाचूरा परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जप्त किया । एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर अनुसंधान थानाधिकारी धमोत्तर दीपक कुमार के जिम्मे किया गया।

