हत्या कर भोजपुर के नाले बा में फेंका महिला का शव
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव वारूभूड़ा के नोलघय्या नाले में मझौला थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी वंदना का शव मिला। परिजनों ने बताया महिला 10 जुलाई शाम वंदना । फाइल फोटो को अपने रुपये लेने भोजपुर आई थी। महिला की मझोला थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। मतृका के बेटे मनीष कुमार सिंह और गांव चौकीदार अजब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
राहगीरों ने शुक्रवार शाम को पुलिस को थाना क्षेत्र के गांव वारूभूड़ा जंगल की नोलघय्या नाले में महिला के शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नोलघय्या नाले निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना मिलने पर मृतका वंदना का बेटा मनीष सिंह, मां अर्चना देवी, दामाद मोनू, भाभी पूनम निवासी गावं ढक्का थाना मझौला थाने में पहुंचे। मां और भाभी पूनम ने बताया 10 जुलाई शाम को वंदना पांच लाख रुपये लेने के लिए भोजपुर निवासी इकरार पुत्र मुक्खू निवासी मोहल्ला झादेवाला के पास आई थी। वंदना के घर न लौटने पर हमने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को भोजपुर पुलिस से वंदना की गुमशुदगी के बारे में शिकायत की थी। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है तथा पति की डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। संवाद ज़ैनुल हसन

