मिर्जापुर/विन्ध्याचल थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत पंचायत भवन में चोरी हुआ शत प्रतिशत माल बरामद प्रधान का लड़का ही निकला चोर

मिर्जापुर/विन्ध्याचल दिनांक 19/06/23 को ग्राम प्रधान तेलियानी मंजू देवी द्वारा पंचायत भवन से सामान की चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर विन्ध्याचल थाने में दी गयी थी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित जांच कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामान की बरामदगी हेतु प्रभारी थाना निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए थे विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 21/०6/23 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से शातिर चोर शिवम पाण्डेय पुत्र स्व0 अखिलेश पाण्डेय निवासी तेलियानी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर मु०अ०स० 93/2023 धारा 380,411 भा०द०वि० मे नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया मनीष पाण्डेय हिन्दुस्तान न्यूज़ नेटवर्क मिर्जापुर

1 / 2

1.

Next