मानवाधिकार जागरूकता संघ के कार्यकारणी की हुई बैठक

मानवाधिकार जागरूकता संघ की कार्यकारिणी की हुई बैठक सहार बाजार में मानवाधिकार जागरूकता संघ कार्यालय में संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता मानवाधिकार जागरूकता संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राय अधिवक्ता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा ने की। मानवाधिकार जागरूकता संघ की बैठक में सहार प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। भारतीय मानवाधिकार जागरूकता संगठन मुंबई मुख्यालय के निर्देशक श्री सुकांत पांडा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। और जनता को संबोधित किये। बता दे की वही सभी सदस्यों को मानवाधिकार जागरूकता संघ के बारे में जानकारी देने और भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने का आवाहन किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में मानवाधिकार जागरूकता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनकटेश शर्मा , कुमारी जयश्री, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, पुष्पा देवी, एवं मानवाधिकार जागरूकता संघ के अन्य कार्य कर्ता उपस्थित थे।

मानवाधिकार जागरूकता संघ के कार्यकारणी की हुई बैठक
मानवाधिकार जागरूकता संघ के कार्यकारणी की हुई बैठक