Rajasthan : मतदान दिवस 25 नवम्बर को जिले के सभी श्रमिको को संवेतन अवकाश

The Bharat News 

चित्तौडगढ। जिले के उपश्रम आयुक्त नवलराम डाँगी ने अपील कर बताया कि मतदान दिवस के दिन जिले में सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यक संस्थानो आदि क्षेत्र तथा नगर निकायो, नगर पालिका क्षेत्र तथा नगर परिषद क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी श्रमिको जिनमें सभी औद्योगिक संस्थान/वाणिज्यक संस्थानो आदि के नियोजक अपने श्रमिको को निर्वाचन विभाग के आदेशो की पालना में संवेतनिक अवकाश दिया जाना सुनिश्चित करे। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) या उपधारा (2) के उपबन्धों का उल्लंघन करेगा तो ऐसे नियोजक जुर्माने से दण्डनीय होंगे।