बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी सलाह दी
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी सलाह दी
आज जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा जिले के दोर्रा पंचायत,करपी का क्षेत्र भ्रमण किया गया।
इस दौरान पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया एवं आम लोगों से संवाद भी स्थापित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पृच्छा की गई एवं आवश्यक सलाह दी गई। डेंगू से बचाव संबंधित आवश्यक निदेश दिया गया साथ ही महिलाओं को अपने बच्चों को स्कूल भेजने की भी सलाह दी गई । ज्ञातव्य हो कि अभी पोखरों, नालों एवं पइनो में अत्यधिक पानी है । इस दिशा में जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों को तालाबों में ना तैरने हेतु भी निदेशित किया गया। दोर्रा पंचायत से लौटने के क्रम में जिला पदाधिकारी खेतों में काम करती हुई महिलाओं को देखकर सहसा रुक गई एवं उनसे उनके कार्यों के बारे में पृच्छा कीं।इस क्रम में महिलाओं द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सोहनी का कार्य किया जा रहा है एवं मालिक द्वारा सही समय पर पैसा दे दिया जाता है। वहीं बगल में खड़ी एक महिला के पैर को सूजा हुआ देखकर जब इस विषय में जानकारी ली गई तो उस महिला द्वारा फलेरिया होने की बात कही गई।इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा महिला को मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया एवं महिला को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने का भी सलाह दिया गया।