नांगलोई में भीषण आग लगते ही दूसरी मंजिल से कूदा शख्स, वीडियो आया सामने

राजधानी दिल्ली में भयंकर आग की सूचना है। इससे जुड़ा एक दरावाना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जान बचाने के लिए एक शख्स दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया।

आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं और बचाव के लिए कई लोग नीचे खड़े हैं।

घटना नांगलोई इलाके की है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से पहली मंजिल पर आग लगी थी। थोड़ी देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। लोग दहशत में आ गए। देर रात हुई इस घटना में एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए घर की दूसरी मंजिल से ही कूद पड़ा। शख्स सीधे जमीन पर गिरा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने उठाया।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना में किसी जनहानि के नुकसान की खबर नहीं है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।