जिला विकास परिषद द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊगंज जिला अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।
जिला विकास परिषद द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 10.6.2024 को जिला अपर कलेक्टर मऊगंज को सौपा ज्ञापन जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञापन निम्न है जिसमे रीवा से मिर्जापुर बाया रेल लाइन,मऊगंज कलेक्टर भवन को नगर परिषद के मुख्यालय से 2 किलोमीटर के अंदर बनाया जाए,मऊगंज जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी का कार्यालय मऊगंज जिले में संचालित किया जाए, मऊगंज जिले में शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था कराई जाए, बाणसागर बांध का पानी, मऊगंज जिले में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी जिनका मुख्यालय मऊगंज में नहीं है उन्हें अपने दायित्व निर्माण हेतु जिले की अधीन मुख्यालय में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, मऊगंज जिले के मुख्य मार्ग पर बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए जिससे छात्र-छात्राओं एवं आम जनों को हो रही बेहद कठिनाई से निजात मिल सके, मऊगंज जिले के अधीन राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में व्यवस्थाओं को गंभीर समस्याओं से मुक्ति दिलाया जाए एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार हेतु व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए, मऊगंज जिला गठन के उपरांत जिलाधीश की पद स्थापना के बाद भी शासकीय कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी का अराजकता पर लगाम लगाया जाए एवं जवाबदेह प्रशासनतंत्र मऊगंज जिले के लोगों को उपलब्ध कराया जाए।
जिसमें प्रमुख रूप से संयोजक संतोष कुमार मिश्रा, रविकांत पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार (एड.), रघुनंदन मिश्रा(एड.), विद्याधर मिश्र, केशव प्रसाद मिश्र, एस.एल.साहू, देवेंद्र नाथ पांडे, अजय अवधिया, राकेश गौतम, यज्ञ नारायण द्विवेदी, पारसनाथ शुक्ला, सुनील पांडे, रामनिश्चय मिश्र, सुजीत सिंह, शिवशंकर मिश्र, संतोष भुजवा, रविशंकर मिश्रा एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे


।

