ज्ञानवापी सर्वे से पहले भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतिज़ाम।

Gyanwapi Mosque case.

ज्ञानवापी सर्वे से पहले भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतिज़ाम।

ज्ञानवापी सर्वे के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं, मंदिर परिसर में किसी मीडियाकर्मी को जाने की इजाज़त नहीं है। 
आज दोपहर 12 बजे होगा ASI सर्वे, उसके बाद नमाज़ के लिए परिसर को खाली कर दिया जाएगा, वाराणसी प्रशासन ने कहा है कि अगर ASI चाहे तो 3 से 5 तक दोबारा सर्वे कर सकती है। मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे से खुद को अलग रखा है, न तो उनके वकील और न ही कोई पक्षकार अभी हो रहे सर्वे में मौजूद हैं।
मुस्लिम पक्ष ने बकायदा शासन को चिट्ठी लिखकर बता दिया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले में रोक लगाने की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक वो इस सर्वे से अलग रहेंगे। ASI के सर्वे के लिए IIT कानपुर के 3 एक्सपर्ट भी लगाए गए हैं।