छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

धरने में शामिल छात्रों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज और 2 वर्षों से एपीएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है छात्रों ने यह भी आरोप महाविद्यालय प्रशासन पर लगाया है की छात्र संघ चुनाव न होने से लाइब्रेरी में किताबों की हेरा फेरी होती है पिछले वर्ष नगर पंचायत की चुनाव को देखते हुए सुरक्षा का हवाला देते हुए छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया गया था जिसकी बहाली की मांग को लेकर छात्र लगातार धरना व प्रदर्शन करते रहें छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता बृजेश आर्य ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों के लिए बहुत अहम होता है जिसमें छात्रों को चुनाव से संबंधित नियम एवं लोकतंत्र में चुनाव की महत्वपूर्णता को समझने की सीख मिलती है छात्र नेता आयुष पांडे ने कहा कि पिछली बार चुनाव की तारीख भी घोषित हो गई पर्चा दाखिला के दिन चुनाव कैंसिल करके और छात्र नेताओं को घर पर नजर बंद कर दिया गया नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ यूथ के जिला अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है आगर जिला प्रशासन कॉलेज प्रशासन हमारी मांगों को जबतक पूरा नहीं करता है तबतक हम लोग ऐसे ही धरना देते रहेंगे शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के छात्र नेता अमित गौड विक्की ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न होने के परिणाम स्वरूप महाविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालय के बजट का मनमानी तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है छात्र नेता ने नई शिक्षा नीति का भी विरोध किया छात्रों का कहना है कि अगर छात्र संघ चुनाव बंद होता है समाज के उभरते हुए युवा नेता जो कि छात्र संघ चुनाव से ही सीख लेकर आगे बढ़ते हैं ऐसे नेता समाज में नही आयेंगे धरना प्रदर्शन में अनीश यादव, आनन्द दूबे, सचिन दूबे, आयुष पांडेय, आकाश ओझा,रुद्र आदर्श पांडेय, सचिन पांडेय वा अन्य छात्र मौजूद रहे