चितौड़गढ़। शक्तिपीठ स्थल जोगणिया माता में स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा पाटोत्सव का हुआ शुभारंभ
Hindustan News Network
Chittorgarh News : बेगूं क्षेत्र के श्री जोगणियां माताजी में 5 दिवसीय कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पाटोत्सव का मंगलवार को 12 बजे ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। बैण्ड बाजों के साथ कलशयात्रा का जुलूस निकला। शतचंडी यज्ञ शुरू हुआ। बताया कि निज मंदिर पर कलश स्थापना के एक साल पूरा होने पर कलश स्थापना महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बैण्ड बाजों के साथ निकले कलशयात्रा के जुलूस में महिलाएं पारंपरिक गीत गाते चल रही थी। सूर्य मंदिर से होते हुए जुलूस जोगणियां माता मंदिर पहुंचा। माताजी के मंदिर में पूजा आरती की गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा से कलशयात्रा के जुलूस का स्वागत किया गया। ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार से शतचंडी यज्ञ शुरू हुआ।
यह प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक उत्साह से भरे हुए थे। इस महोत्सव के माध्यम से जोगणियां माता मंदिर की महिमा और परंपराओं को अभिव्यक्त किया गया है।

