जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवाह होगा ।

कलश एवं चरण पादुका यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ।

जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवाह होगा ।

हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा ;: 20 से 28 सितम्बर तक श्रीराम कथा का होगा आयोजन ।

श्रीराम संकल्प सेवा समिति द्वारा नगर में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा कलश एवं चरण पादुका यात्रा में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।

यात्रा रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड से कथा स्थल तक विशाल कलश एवं चरण पादुका यात्रा निकाली गई ।
श्रीराम संकल्प सेवा समिति अध्यक्ष श्री अजय रामदास जी द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा में चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवाह होगा ।

यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, स्वामी अरविंदाचार्य, स्वामी रवि प्रपन्नाचार्य सहित वरिष्ठ संतगण रथो पर विराजमान होकर शामिल हुए ।
इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति क्षेत्र एवं नगरवासी मौजूद रहे ।