एलोन मस्क ने घोषणा की बदला जायेगा ट्वीटर का लोगो क्या होगा नया लोगो?
✍???? भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
अपने कई बदलावों को जारी रखते हुए, एलोन मस्क ने रविवार को घोषणा की कि ट्विटर को एक्स के रूप में पुनः ब्रांड किया जा रहा है ।ट्विटर के मालिक एलोन मस्क का कहना है कि वह ट्विटर के प्रतिष्ठित लोगो को बदलने की योजना बना रहे हैं, जिससे उन्हें मंच पर कुछ उपयोगकर्ताओं से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्विटेर को अब X के नाम से जाना जाएगा । इसके साथ ही ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल ट्विटेर पर लोगो को बदल दिया है ।इसके साथ ही वहां नाम भी X कर दिया है । हालांकि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर पुराना लोगो ही नजर आ रहा है ।ट्विटर की न्यू चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर ने भी ट्वीट करके X नाम की जानकारी दी । बताते चलें कि पुराने लोगों में ब्लू कलर की चिड़िया का इस्तेमाल किया था। ट्विटर की पहचान से जुड़ी नीली चिड़िया अब उड़ चुकी है । सालों से कंपनी के साथ जुड़ी हुई ये पहचान अब बदल गई है। एलन मस्क ने ट्विटर की ब्रांड इमेज और लोगो बदलकर X कर दिया है, जिसके बाद ट्विटर पर अब कंपनी के प्रोफाइल में X दिखाई दे रहा है । इसके बाद जब यूजर्स ट्विटर ओपन करेंगे, तो सीधा X लोगो के साथ ट्विटर ओपन होगा, जहां चिडिया वाले लोगो की जगह पर अब X नजर आ रहा है। इसकी एक झलक ट्विटर के हेडक्वार्टपर पर भी दिखी थी। एलन ने X.com को सीधा Twitter.com से जोड़ दिया है ।यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे ।

