*आम आदमी पार्टी ने परिवर्तन रैली का आगाज किया प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मध्य प्रदेश प्रभारी पंजाब विधायक श्री चड्डा*

*आम आदमी पार्टी ने परिवर्तन रैली का आगाज किया प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मध्य प्रदेश प्रभारी पंजाब विधायक श्री चड्डा*
*आम आदमी पार्टी ने परिवर्तन रैली का आगाज किया प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मध्य प्रदेश प्रभारी पंजाब विधायक श्री चड्डा*

मऊगंज। आम आदमी पार्टी द्वारा  परिवर्तन रैली का आगाज किया मऊगंज शगुन पैलेस में आयोजित परिवर्तन रैली में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल  हुए मध्य प्रदेश के प्रभारी पंजाब के विधायक दिनेश चड्ढा और अध्यक्षता मऊगंज विधानसभा के नेता व आप प्रत्याशी पं. उमेश त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंजाब विधायक दिनेश चड्ढा ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने सड़क बिजली पानी स्वास्थ शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की भ्रष्टाचार बाली सरकार से लोग ऊब चुके हैं,मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना को चुनावी जुमला कहा और कहा कि जिस तरह से प्रदेश में रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं बहने सुरक्षित नहीं यह बहनों का मामा की नही बल्कि कंश मामा की सरकार है।
 आदिवासी हितैषी होने का नारा बुलंद कर उन्हें छला जाता है क्योंकि भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहे मुख्यमंत्री कितने पांव धोएंगे,हद तो तब हो जाती है एक भाजपा विधायक पुत्र आदिवासी को गोली मार रहा है।
 विंध्य के लोग और यहां के आदिवासी समाज भी मुख्यमंत्री शिवराज जी की हकीकत को जान चुके हैं। 
इस बार सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी और पंजाब के भगवंत मान की सरकार की तरह ही मध्यप्रदेश में आम जनता के लिए काम करने के लिए बिजली,पानी फ्री,बेहतर शिक्षा,बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मोहल्ले क्लीनिक दबाई जांच फ्री दी जायेगी।
हम देख रहे कि भाजपा सरकार को बदलने के लिए लोग अब सड़को मे आ रहे,जो सरकार स्कूल में मास्टर ना दे सके,जो सरकार अस्पतालों में डॉक्टर ना दे सके, जो सरकार जनता को सुरक्षा ना दे सके, जो सरकार बेरोजगारी दूर ना कर सके ऐसी सरकार को बदलनी चाहिए, उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य पर किए गए विकास की चर्चा करते हुए कहा है कि आप पार्टी की सरकार वादा नहीं करती वह विकास की गारंटी देती है,और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन दिखेगा,कार्यक्रम के आयोजक मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के संभावित प्रत्याशी उमेश त्रिपाठी ने भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुऐ कहा कि इस बार मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी,अब भ्रस्टाचार और धोखा की राजनीति करने बाले चुनाव के समय नेता बड़े बड़े बादे करते है,और चुनाव जीतने के बाद अपनी तिजोरी भरने मे मस्त रहते है।