उत्तर प्रदेश लखनऊ : गैस सिलेंडर के मुद्दे पर कांग्रेस ने सीएम योगी से पूछा उत्तर प्रदेश में कब कर रहे लागू,

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सीएम योगी सरकार के खिलाफ पोस्टर जारी किया है, इस पोस्टर के जरिए उनसे पूछा गया है कि यूपी में कब 450-500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश लखनऊ : गैस सिलेंडर के मुद्दे पर कांग्रेस ने सीएम योगी से पूछा उत्तर प्रदेश में कब कर रहे लागू,

उत्तर प्रदेश लखनऊ : यूपी कांग्रेस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के खिलाफ पोस्टर जारी किया है. कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमशः 450 और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे को लेकर बीजेपी को घेरा है और पूछा है कि ऐसा यूपी में कब किया जाएगा? य़ूपी कांग्रेस के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को महिला कांग्रेस के मध्य जोन की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें बतौर अतिथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्य़क्रम को संबोधित किया और बीजेपी पर हमला किया। 

अजय राय ने साथ ही लोकसभा के तैयारियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। अजय राय ने लखनऊ में इस कार्यक्रम में बीजेपी के खिलाफ पोस्टर भी जारी किया, वहीं, यूपी कांग्रेस की तरफ से पोस्टर ट्वीट कर पूछा गया है, ''राजस्थान में गैस सिलेंडर 450 ₹ में देने का वादा।  छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर 500 ₹ में देने का वादा। UP में कब? 2024 में या 2027 में... हम इन पोस्टर्स के माध्यम से सत्ताधीश से इस सवाल का ज़वाब जानना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के साथ इस कदर भेदभाव क्यों? क्या गैस सिलेंडर केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है? है कोई ज़वाब। 

कांग्रेस ने एक्स पर ट्विट पर पूछा सवाल। Tweets

कांग्रेस ने इन राज्यों में सस्ते सिलेंडर का किया है वादा
बता दें कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। बीजेपी ने इन दोनों राज्यों के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र में किए गए वादों में सस्ते दर पर गैस सिलेंडर देने का भी ऐलान किया है, सिलेंडर को लेकर किए गए वादों में कांग्रेस भी पीछे नहीं है, कांग्रेस ने भी राजस्थान और तेलंगाना 500 रुपये में गैंस सिलेंडर देने की बात अपने चुनावी घोषणा पत्र में कही है। वहीं छत्तीसगढ़ के घोषणापत्र में कहा गया है कि महतारी न्याय योजना के तहत सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है।