एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंक

कुशभवनपुर जिला में अभाविप कार्यकर्ताओं ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए बंगाल के संदेशखाली में हज़ारों महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में पुरजोर प्रदर्शन किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंक
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंक

युवाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर जलाया पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला

सुलतानपुर । अभाविप कुशभवनपुर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला जलाया।पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार  में टीएमसी नेता शेख शाहजहाँ द्वारा महिलाओं के साथ जबरन यौन उत्पीडन व बगला देश रोहेंगियो द्वारा  वहाँ की हिंदू दलित महिलाओ को जबरन किडनैप कर लेना व बहन बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना ये कई वर्षो से वहां पर लगातार चलता आ रहा है। जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय के सामने बंगाल सरकार का पुतला फूका गया व विरोध प्रदर्शन किया गया। अभाविप काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभेंद्र वीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही लगातार ऐसी घटनाओं से वहाँ की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है । पश्चिम बंगाल की मुखिया खुद एक महिला हो कर महिलाओं पर कर रहे दुष्कर्मियों को शरण देकर बचाने का कार्य कर रही हैं, जो की निंदनीय है। जिला संयोजक ऋतिक ने कहा की पश्चिम बंगाल में एक बांग्लादेशी द्वारा हिंदू महिलाओं के ऊपर लगातार हो रहे अत्याचार पर विद्यार्थी परिषद पुर्जोर विरोध करता है। इस विरोध प्रदर्शन मे प्रदेश कार्य समिति के शिवम्, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति, तेजस्व, रूद्र व नगर मंत्री आदर्श सह मंत्री प्रतिमा, आशीष तहसील सयोजक मनीष खेलो भारत संयोजक अभय, एग्रीवीजन संयोजक मृत्युंजय, व इकाई अध्यक्ष परमेंद्र सिंह, अंकुर शुक्ला, राहुल यादव, शुभम तिवारी, इंद्रमणि, अंशिका सिंह, यशस्वी, साक्षी सिंह, अंकिता कसौंध ान, शिखा शुक्ला, संध्या, वर्षा, आंशिक, प्रतीक्षा, जुली बानो, शाहीन अंजुम, प्रतिभा, आस्था, सायबा बानो आदि के साथ विरोध प्रदर्शन मे जिले भर की सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।