यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न करके मिलेंगे अच्छे अंक
नागरिक शास्त्र विषय के विद्यार्थी कैसे पाएं अच्छे अंक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल का इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए टिप्स
नागरिक शास्त्र एक महत्वपूर्ण एवं रोचक विषय है। इसमें भूतकाल से लेकर वर्तमान काल का अध्ययन किया जाता है ,जिससे छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान तथा देश दुनिया की जानकारी में वृद्धि होने के साथ-साथ संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों का ज्ञान प्राप्त होता है। यह विषय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक होता है ।कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में निम्न बातों को ध्यान में रखकर अच्छे अंक प्राप्त किया जा सकते हैं-
* पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को अनिवार्य रूप से हल करें।
* प्रश्नों की प्रमुख बातों को लिखकर नोट्स बनाएं ताकि दोहराने में आसानी होगी तथा प्रत्येक दीर्घ उत्तर में निष्कर्ष अवश्य लिखें।
* पढ़े हुए को दोहराते समय संविधान का अनुच्छेद ,भाग ,अनुसूची तथा तिथि को लिखकर याद करें।
* वर्तमान के प्रमुख मुद्दों को ध्यान में रखिए इससे भी प्रश्न अवश्य आते हैं साथ ही साथ वैदेशिक संबंधों की भी जानकारी रखें
* देश के विभिन्न संगठनों सम्मेलन तथा विभिन्न क्रांतियों से भी प्रश्न अवश्य आते हैं जैसे- सार्क ,नाटो, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, चिपको आंदोलन ,पृथ्वी सम्मेलन, आपातकाल, श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, मत्स्य क्रांति इन प्रमुख टॉपिक का अध्ययन अवश्य करें।
* प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़ें और समझे फिर उत्तर लिखें।
* समय का विशेष ध्यान रखते हुए प्रश्न पत्र को हल करें।
* उत्तर में दिए गए प्रमुख बातों को अंडरलाइन अवश्य करें।
* विस्तृत उत्तरी प्रश्नों को स्टेप वाइज या पॉइंट वाइज उत्तर दें हर खंड का उत्तर स्पष्ट दें।
सुमन
केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर

