स्वेटर वितरण कार्यक्रम:शासकीय छात्रावास के बच्चों को रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति ने बांटे स्वेटर बोले- जरूरतमंद की सेवा ही बड़ा पुण्य

स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत सिवनी मालवा में रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति, नर्मदापुरम के द्वारा शासकीय सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति , नर्मदापुरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि रामकृष्ण विवेकानंद वेदान्त समिति का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा करना है। जिसके चलते उनके द्वारा शासकीय सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास के बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं। स्कूल में पढ़ रहे जरूरतमंद बच्चों की सेवा देश सेवा जैसा कार्य है।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम शासकीय सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास में किया गया। यहां स्कूल के 50 बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किये गए। क्लब के उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि सेवा कार्यों के तहत हम बुजुर्गों को कम्बल बांटना जरूरतमंद लोगों की मदद करने सहित अन्य कार्य करते है। हमारा उद्देश्य है की हमारे द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले। जिसके अंतर्गत आज हमारे द्वारा गर्म स्वेटर का वितरण छात्रावास में किया गया है। आज छात्रावास में 50 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया है। 

साथ ही हमारे द्वारा छात्रावास के अधीक्षक सुब्रत शर्मा को आश्वसान भी दिया गया है की आगे भी बच्चों के लिए जो भी मदद हमारी समिति से बनेगी वो हम करेंगे। इस अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद समिति, नर्मदापुरम से सुनीता सारडा, नरेन्द्र सारडा , प्रवीण अवस्थी, रिषभ रघुवंशी, रानी तेनगुरिया, वीरेन्द्र तिवारी एवं अधीक्षक सुब्रत शर्मा उपस्थित रहे।