स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल,गंदगी की मार झेल रहा ग्राम पंचायत मुंडेरा

हमीरपुर(सुमेरपुर) - शासन स्वच्छ भारत मिशन पर लाखो रुपए पानी की तरह बहा रही है। ताकि शहर और गांव साफ़ सुथरे बने रहे। लेकिन जिम्मेदारो की उदाशीनता की चलते आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बजबजाती गलियों की तस्वीरे दे रही है। जिला अधिकारी डॉ सीबी त्रिपाठी बैठक कर अधिकारियों को ग्राम पंचायतो को साफ़ सुथरा रखने के निर्देश देते हैं। लेकिन जिम्मेदार डीएम के आदेशो को ठेंगा दिखाते नजर आते है। सुमेरपुर क्षेत्र की मुंडेरा ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव की कार गुजारी के चलते गांव में विकास तो होना दूर गांव में साफ़ सफाई भी नही हो पा रही है। गांव की गलियां दलदल से भरी हुई है। पंचायत में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे दिन प्रतिदिन नई नई बीमारियां जन्म ले रही है। नाम न खोलने की शर्त पर एक ग्रामीणों ने बताया की प्रधान ग्राम पंचायत में कभी भी सफाई सफाई नही करवाता है। दलदल भरी गलियों से निकलने में बच्चे और बूढे आए दिन गिरकर चुटहिल हो जाते. मुंडेरा प्रधान और सचिव साफ सफाई को गंभीरता से नही ले रहे हैं।

स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल,गंदगी की मार झेल रहा ग्राम पंचायत मुंडेरा