श्री श्री 1008 स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी जी महाराज का 70वां जन्मोत्सव वृंदावन में संपन्न
वृंदावन।
श्री जी सदन, फोगला आश्रम में श्री श्री 1008 स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी जी महाराज का 70वां जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत पूज्य मोरारी बापू विशेष रूप से पधारे।
देशभर से अनेक संत महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी भी शामिल रहे। साथ ही श्री अभिनव अवस्थी और श्री कनहैया अवस्थी ने भी सहभागिता की।
भजन, सत्संग और प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। संत समाज ने स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त
कीं।

