विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को 8 सूत्रीय सौंपा ज्ञापन
कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चित काल धरना प्रदर्शन के लिए होंगे बाध्य....ठाकुर रामचन्द्र सिंह
रिपोर्ट: अस्तित्व प्रताप सिंह
बाराबंकी।आज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचन्द्र सिंह ने जिले ,ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित उत्तरप्रदेश के जनपद बाराबंकी अंतर्गत तहसील हैदरगढ़ में छुट्टा गौवंश, बिजली की कटौती, नहर का पानी किसानों तक न पहुंचने,हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों आदि के न रुकने के संदर्भ में 8 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा साथ ही ये भी कहा की यदि 1 अगस्त तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम 2 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके जिम्मेदार प्रशासन के लोग होंगे और ये भी कहा की यदि यहां कोई जमीनी स्तर पर बात नहीं सुनी गई तो हम संगठन सहित सारे लोग मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगे।

