अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं कार चालक डाक्टर घायल
संसारपुर खीरी मैलानी थाना क्षेत्र की चौकी संसारपुर अंतर्गत गोला खुटार मार्ग पर संसारपुर और नौवाखेडा के बीच मास्टर डिग्री कॉलेज के पहले एक कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई जिससे कार चालक डाक्टर घायल हो गए, जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार के एमबीबीएस डाक्टर तरूण पुत्र फौजी निवासी थाना सदर लखीमपुर खीरी किसी काम से खुटार से लखीमपुर अपनी कार से जा रहे थे संसारपुर से एक किलोमीटर पहले डाक्टर को नींद की झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई सूचना मिलते ही संसारपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डाक्टर को कार निकाला और परिजनों को सूचना दी डाक्टर तरूण के ममेरे भाई राजेश कुमार निवासी नवदिया खुटार मौके पर पहुंचे और घायल डाक्टर तरूण को अस्पताल में पुलिस के सहयोग से भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है कार के पेड़ से टकराने से डाक्टर के सीने में चोट आई है

