राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड निदेशालय के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स अमरजीत कुमार इतनी छोटी उम्र युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं!
कॉलेज के दोस्तों एनएसएस वॉलिंटर एवं एनसीसी कैडेट श्वेता गुप्ता, आदेश, नवनीत , ऋषिकेश, सुमित, अभिषेक, शिवम,कुमकुम, खुशबू, रोजी,हेमा, पूजा, के साथ मिलकर द उम्मीद समूह का निर्माण कर!
गरीब व बेसहारा, कचरा संग्रहण करने , नशा के लत में जा चुके, शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा के मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरत के सामानों को नि:शुल्क बच्चों के
बीच महिया करते हैं! इसके साथ-साथ फ्री मेडिकल कैंप, असाक्षर महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना,क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव, ठंड में कंबल वितरण, युवाओं एवं कॉलेज के छात्रों के बीच रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति,एचआईवी एड्स के बचाव के लिए युवाओं के बीच जागरूकता अभियान ,ब्लड डोनेशन कैंप,
जरूरतमंदों को समय-समय पर रक्त भी उपलब्ध करना है।

