रिश्वत वाले ट्रैप में फंस गए दरोगा साहब, 70000 की घूस लेते रंगे हाथों दबोचे गए, हरदोई में एंटी करप्शन का ऐक्शन
हरदोई के माधौगंज थाने में तैनात दरोगा आकाश कौशल को एंटी करप्शन टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम उसे सांडी थाने ले गयी है जहां पर केस दर्ज किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
हरदोई की खबर
सुधांशु मिश्र, हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई के माधौगंज थाने में तैनात दरोगा आकाश कौशल को एंटी करप्शन टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम उसे सांडी थाने ले गयी है जहां पर केस दर्ज किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दरोगा आकाश कौशल एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में एक व्यक्ति को निकालने और उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।
एंटी करप्शन टीम के जाल में फंसा दरोगा
पीड़ित की शिकायत के बाद एंटी टीम ने ट्रैप प्लान किया और तय समय पर दरोगा की निगरानी शुरू कर दी, टीम ने शिकारतकर्ता को 70 हजार रुपये देकर दरोगा के पास भेजा, जैसे ही शिकारतकर्ता ने दरोगा आकाश कौशल को रुपये दिए वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंची और दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी मौके से बरामद कर ली।
सांडी थाने ले गयी थीं
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आकाश कौशल को लेकर सांडी थाने पहुंची है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिकारतकर्ता की शिकायत के बाद जांच की और फिर कार्यवाई प्लान की थी। वहीं कार्यवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

