राजस्थान: नाथद्वारा में भगवान शिव के बाद अब लगेगी एक और विशालकाय प्रतिमा, जानें कौन से भगवान विराजेंगे साथ मे

राजस्थान: नाथद्वारा में भगवान शिव के बाद अब लगेगी एक और विशालकाय प्रतिमा, जानें कौन से भगवान विराजेंगे साथ मे

 राजस्थान के राजसमंद जिले में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा हर किसी आकर्षित करती है। यहां 131 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा बनाई जा रही है, जो 500 फीट ऊंची अरावली पहाडी पर बनी हैं।

हनुमान की नाथद्वारा में स्टेच्यु लगेगी

राजसमंद : भगवान श्रीनाथ जी की नगरी नाथद्वारा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। इस बीच नाथद्वारा अब फिर से एक और विशाल का मूर्ति को लेकर सुर्खियों में आ गया है। इस बार यहां 131 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा बनाई जा रही है, जो 500 फीट ऊंची अरावली पहाडी पर बनी हैं। जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस मूर्ति का निर्माण 5 महीने पहले शुरू किया गया था, जिसे फाइबर और आधुनिक तकनीकी के माध्यम से निर्मित किया गया है। जिसमें एक्सपर्ट टीम ने अपना योगदान दिया।


लगेगी हनुमान जी की 131 फीट ऊंची प्रतिमा

नाथद्वारा में निर्मित यह हनुमान जी की प्रतिमा 131 फीट ऊंची है, लेकिन यह प्रतिमा अरावली पहाड़ी, जो करीब 500 फीट ऊंची है। उस पर बनाई गई है। इस कारण इसकी कुल लंबाई 631 फिट हो गई है। यह मूर्ति श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत गोस्वामी राकेश बाबा के निर्देश पर बनाई गई है। इसमें मुंबई के एक उद्योगपति का सहयोग बताया जा रहा है। यह मूर्ति लगभग बनकर तैयार हो चुकी है, जो अब नाथद्धारा में एक और आकषर्ण का केंद्र रहेगी।

 

आधुनिक तकनीक से निर्मित किया गया मूर्ति को


नाथद्वारा में भगवान शिव की प्रतिमा के बाद अब हनुमान जी की प्रतिमा बनाई गई है, जो लगभग पूरी हो चुकी है। इस प्रतिमा के निर्माण के लिए फाइबर और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि यह प्रतिमा 500 फीट ऊंची अरावली की पहाड़ी पर बनाई गई है। इसके चलते वहां निर्माण सामग्री पहुंचाना काफी चुनौती पूर्ण था। ऐसे में बड़ी मशक्कत के बाद निर्माण सामग्री वहां पहुंचाई गई, तब जाकर पांच माह में यह मूर्ति लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। इसमें विशेषज्ञ तकनीकी टीम ने भी काम किया है। इनमें मुंबई के गिरीश भाई, दिल्ली के फेमस मूर्ति कारीगर नरेश कुमावत, शरद गुप्ता, आर्किटेक्ट शिरिश सनाढ्य और राज दीप सिंह शामिल हैं। बता दें कि मूति कारीगर नरेश कुमावत इससे पहले भगवान शिव की 379 फीट ऊंची प्रतिमा का काम भी करवाया था।