रिक्शावाले मस्त जनता त्रस्त
रिक्शावालों की मनमानी से परेशान कांदिवलीकर
कांदिवली स्टेशन पूर्व में जो पादचारी पूल है ठिक उसके बाजू में ऑटोरिक्शावाले अपनी ऑटोरिक्शा सवारी भरने के लिए खड़ा करते है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन रिक्शावालों को कुछ बोलो तो वह लोग झगड़ा करने पर उतर आते है। सुबह के समय सभी लोगों को काम पे जाना होता है लेकिन ये ऑटोरिक्शावाले ट्रैफिक का बहाना बनाकर जाने से मना करते है। वही हाल श्याम के समय का भी है। श्याम के समय ये लोग चार सवारी बैठाते है और किराया उतना ही लेते है जितना कि तीन सवारी बिठाने पर लेते है,मजबूरी में लोगो को सफर करना पड़ता है। प्रशासन भी इसकी तरफ ध्यान नही देते है।आखीर कब तक यहाँ के लोगों को इन दिक्कतों का सामना करते रहना पडेगा,क्या प्रशासन इनके खिलाफ कोई कारवाई करेगा या नही।

