युवक के लंबे बालों को पकड़कर घुमाया, गंजा करके बुरी तरह पीटा, गुप्तांग पर मारी लात

युवक ने दबंगों पर बहाने से जंगल में ले जाकर मारपीट, सिर के बाल काटने और नाजुक अंग पर हमला करने का आरोप लगाया।पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कांधला क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर दी कि 16 दिसंबर को एक युवक उसे बहाने से बुलाकर तीतरवाड़ा ले गया। वहां पर तीन युवक और मिले। चारों उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके सिर के बाल काट दिए और उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने तीतरवाड़ा पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। तीन जनवरी को चौकी प्रभारी ने रात के समय उसे फोन करके बुलाया और दो कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। घटना के संबंध में कुछ लोगों ने जनपद पुलिस को एक्स पर भी शिकायत की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर सुब्हान निवासी गांव हाजीपुर दुगड्डा थाना कांधला, वाहिद निवासी तीतरवाड़ा, साकिब निवासी गोगवान और काला निवासी अकबरपुर सुनहटी के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं जिस पर एनसीआर को मुकदमे में तरमीम किया जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

युवक के लंबे बालों को पकड़कर घुमाया, गंजा करके बुरी तरह पीटा, गुप्तांग पर मारी लात